Restaurant Style चिकन यखनी पुलाव – Step by Step Recipe | Ramadan & Party Special
Restaurant Style चिकन यखनी पुलाव – Step by Step Recipe | Ramadan & Party Special
आज हम आपके साथ restaurant style चिकन यखनी पुलाव की रेसिपी शेयर कर रहे हैं। यह बहुत ही फ्लेवरफुल और टेस्ट से भरपूर है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। रेसिपी स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो कीजिए, आपका भी चिकन यखनी पुलाव बिलकुल रेस्टोरेंट स्टाइल तैयार हो जाएगा।
इसे आप रमजान, घर में छोटी-मोटी पार्टी या किसी भी अवसर पर बना सकते हैं।
> अगर वीडियो और रेसिपी आपको पसंद आए, तो प्लीज हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब जरूर कीजिए
SUBSCRIBE to Our YouTube Chanel ▶️
---
Ingredients / सामग्री:
सामग्री की मात्रा
____________
बासमती चावल 600 ग्राम
चिकन 500 ग्राम
पानी 5 ग्लास (करीब)
तेज पत्ता 2–3 पत्ते
सौंफ 1 tbsp
खड़ा धनिया 1 tbsp
छोटे आकार का प्याज़ 1
लहसुन की डली 1
नमक 1 tbsp (फ्लेवर के अनुसार)
हरी मिर्च 12–15, कुटी हुई
दालचीनी का टुकड़ा 1 इंच
काली मिर्च 1 tsp
लौंग 2–3
जीरा 1 tsp
लहसुन अदरक का पेस्ट 2 tbsp
घी / वेजिटेबल घी 2 tbsp
बड़े आकार का प्याज़ 1, स्लाइस किया हुआ
केवड़ा वाटर थोड़ी मात्रा
लाल और यलो फूड कलर थोड़ी मात्रा
> Tip: आप चाहे तो देसी घी का इस्तेमाल करें, स्वाद और भी बेहतर होगा।
---
Step by Step Instructions:
Step 1 – चावल और चिकन तैयारी:
600 ग्राम बासमती चावल को 1 घंटे पहले पानी में भिगो दें।
500 ग्राम चिकन को थोड़े बड़े पीस में काट लें।
Step 2 – यखनी बनाने का पहला चरण:
गैस पर पेन रखें, इसमें चावल के डबल पानी डालें (करीब 5 ग्लास)।
दो तेज पत्ता, 1 tbsp खड़ा धनिया, 1 tbsp सौंफ, 1 इंच दालचीनी, 1 छोटे प्याज़, 1 लहसुन डालें।
ढककर पानी उबालें।
जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए, तब चिकन डालें और मीडियम फ्लेम पर 80–90% तक पकाएं।
Step 3 – हरी मिर्च तैयार करना:
12–15 हरी मिर्च इमाम दस्ते में मोटा-मोटा कुचलें या चाकू से काट लें। मिक्सर में पर्ल्स मोड पर भी ग्राइंड कर सकती है |
Step 4 – चिकन अलग रखना:
जब चिकन 80–90% गल जाए, उसे निकाल कर किनारे ठंडा होने के लिए रख दें।
Step 5 _ मसाला भूनना
पैन में 100 ग्राम तेल डालें (या रिफाइन ऑयल)।
तेल गर्म होने पर तेज पत्ता, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, 1 इंच दालचीनी, 1 स्टार एनिस, जीरा, लौंग, काली मिर्च डालें।
2 tbsp लहसुन अदरक का पेस्ट डालें और हाई फ्लेम पर भूनें।
अब हरी मिर्च डालें।
भुने हुए मसाले में चिकन डालें और थोड़ी देर भूनें।
फिर यखनी का पानी छलनी से छानकर डालें।
Step 6 – चावल पकाना:
उबले हुए चावल को पानी से निकालकर इसमें डालें।
ढककर हाई फ्लेम पर पकाएं, जब पानी कम हो जाए तो गैस धीमी करके 10 मिनट लो फ्लेम पर दम दें।
Step 7 – प्याज़ और रंगीन टॉपिंग:
पैन में 2 tbsp घी गर्म करें, और एक बड़े प्याज़ को गोल्डन फ्राई करें।
थोड़े पानी में लाल और यलो फूड कलर + केवड़ा वाटर मिलाकर चावलों पर छिड़कें।
गोल्डन फ्राई प्याज़ ऊपर फैलाएं और 2 मिनट तक लो फ्लेम पर पकाएं। इसके बाद गैस की फ्लेम को बंद कर दे
Step 8 – सर्व और प्रो टिप्स:
तो यह लीजिए आपका Restaurent style रेस्टोरेंट स्टाइल चिकन यखनी पुलाव तैयार है ,अब इसे हरी चटनी, रायता और कचूमर के साथ सर्व करें।
चटनी और रायता की रेसिपी हमारे यूट्यूब चैनल पर है आप लोग वहां से वॉच कर सकते हो
पूरा वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें
Recipe Link 👉 Restaurant style Chicken Yakhni Pulao At Home
प्रो टिप्स
चावलों को ज्यादा देर तक भिगोएं नहीं।
हल्के हाथ से चलाएं, 5–7 मिनट बाद सर्व करें।
_______________________
English Version: “
अगर आप English version देखना चाहते हैं तो यहां पर क्लिक करें 👇
https://cookwithfoodrecipes.blogspot.com/2025/09/restaurant-style-chicken-yakhni-pulao_29.html
Related Chicken Recipes:
______________________
Please follow me my other social media platform 🙏👇
“अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई, तो प्लीज हमारे YouTube चैनल Noora cooking को सब्सक्राइब करें।
और कमेंट में बताएं कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी।”
धन्यवाद 🙏
#Nooracooking
Noora cooking
https://youtu.be/lmbj7alAKNc?si=lunDOUKX12cTGOXV
___________








Comments
Post a Comment